Monday, October 19th, 2026

6000mAh की बैटरी और 6GB रैम, ₹11 हजार से सस्ते Poco M3 की सेल आज

 नई दिल्ली  
ग्राहकों के पास Poco M3 स्मार्टफोन को एक बार फिर खरीदने का मौका है। यह सेल स्मार्टफोन के खास येलो कलर वेरिएंट के लिए है। स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart के जरिए दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा। बता दें कि पोको एम3 भारत में 2 फरवरी 2021 को लॉन्च किया था। फोन तीन कलर्स- कूल ब्लू, पावर ब्लैक और पोको येलो में आता है। पहली सेल में स्मार्टफोन की 1.5 लाख यूनिट बिकी थीं, और येलो कलर मॉडल सबसे पहले आउट ऑफ स्टॉक हुआ था। यही वजह है कि इस कलर वेरिएंट के लिए स्पेशल सेल का आयोजन किया गया है। 

क्या है स्मार्टफोन की कीमत
पोको एम3 फोन दो वेरिएंट में आता है। फोन के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,999 रुपये और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट Yes Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 7 फीसदी का इस्टैंट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा फोन को 1,834 प्रति महीना की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। 
 
Poco M3 के स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले एचडी+ रेजॉलूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। फोन में 6 जीबी की रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 662 SoC चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 10 आधारित MIUI 12 पर काम करता है।
 
Poco M3 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय